फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   daakoo gauree gaing ke do inaamee daboche

डाकू गौरी गैंग के दो इनामी दबोचे

Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
daakoo gauree gaing ke do inaamee daboche
डाकू गौरी यादव गैंग के पांच-पांच हजार के इनामी सदस्य। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कुख्यात डाकू डेढ़ लाख के इनामी गौरी यादव गैंग के दो सदस्यों को मझगवां (मप्र )थाना पुलिस ने दबोच लिया है। इन पर पांच-पांच हजार का इनाम है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर सतना जेल भेज दिया है। यह गैंग को रसद भी पहुंचाते थे।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मझगवां (मप्र )थाना इलाके के जंगल में बुधवार रात डाकू गौरी यादव गैंग के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पर थाना प्रभारी ओपी सिंह चोंगड़े ने बरौंधा थाना पुलिस टीम के साथ घेराबंदी शुरू की। पुलिस टीम को बृहस्पतिवार सुबह दो युवक जंगल से बरौंधा की ओर जाते दिखे। इन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में यह गौरी गैंग के सदस्य पांच -पांच हजार के इनामी मझगवां निवासी बंदरा यादव व मोनू गुप्ता निकले। शिनाख्त के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि दोनों गैंग के लिए मदद पहुंचाने का काम करते थे। इनके खिलाफ चोरी, रसद सामग्री पहुंचाने व धमकी देने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर काम बंद करवा देते थे
खोही। पकड़े गए इनामी डाकू बंदरा उर्फ हीरालाल यादव व मोनू गुप्ता कई सालों से डकैत गौरी यादव के संपर्क में हैं। जंगल से सटे गांव पढ़मनिया, साड़ा, मलगोसा, खोखला, जिल्लहा व थरपहाड़ आदि गांवों में ठेकेदारी पर काम, बीड़ी पत्ती तुड़ाई और रोड निर्माण होने पर गौरी यादव को बुला लेते थे। उसके गैंग में शामिल हो कर ठेकेदारों से रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न देने पर काम बंद करवा देते थे। यह गांवों में लोगों को डराने, धमकाने के साथ ही मारपीट कर दहशत फैलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed