{"_id":"69c826107f4379f2780616b8","slug":"cylinders-not-available-even-after-15-days-of-booking-consumers-worried-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128945-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर, उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर, उपभोक्ता हलकान
Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत और वितरण में देरी से उपभोक्ता परेशान हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद सिलिंडर मिलने में 15 दिन तक का समय लग रहा है। यह समस्या शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बनी हुई है।
उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शहर बाजार के अजय सिंह ने समय पर जानकारी न मिलने से परेशानी बताई। खोह गांव के राजेश तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में लकड़ी न मिलने की समस्या उठाई।
ईंटा मंडी के अभय कुमार ने बताया कि उनकी गैस बुक है पर सिलिंडर नहीं मिला। उन्हें 17 मार्च को बुक कराने वालों को ही सिलिंडर मिलने की जानकारी दी गई। उनके घर में गैस खत्म होने से चूल्हे पर खाना बन रहा है, जिससे बच्चों को धुएं से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
केवाईसी से बढ़ी दिक्कतें
शंकर बाजार के राजन सोनी ने बताया कि गैस बुक कराने पर पहले केवाईसी कराने को कहा गया। एजेंसी ने आधार कार्ड सहित अन्य कागजात मांगे हैं। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही गैस मिलने की बात कही जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि गैस की किल्लत कम हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैस बुक हो रही है और सभी को गैस उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।