फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Current death aged, electricity department sue

करंट से वृद्ध की मौत, बिजली विभाग पर मुकदमा

Wed, 15 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 15 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Current death aged, electricity department sue
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

राशन की आस में दौड़भाग कर रहा वृद्ध पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर चल बसा। वृद्ध, कोटेदार को आधार कार्ड की प्रति देने गया था। यहां कोटेदार की दुकान के बाहर लगे बिजली पोल में उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोटेदार व बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। मृतक की पत्नी ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


पहाड़ी कस्बे के मजरा ओबरी निवासी बद्री प्रसाद (60) मंगलिया बुधवार सुबह साइकिल से कोटेदार ओमप्रकाश गर्ग की दुकान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, जैसे ही उसने साइकिल दुकान के बाहर लगे लोहे के बिजली पोल पर टिकाई, तभी उसे करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा। यह देखते ही कोटेदार व आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक की पत्नी रामकली ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग के खिलाफ धारा 304ए के तहत रिपोर्ट की गई है। नाराज परिजनों ने कोटेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन की आस में गवां दी जान
चित्रकूट। परिजनों ने आरोप लगाया कि कोटेदार राशन सामग्री देने के लिए बार-बार कार्डधारकों से आधार कार्ड या फोटो की मांग करता है। जिससे ग्रामीण भटकते रहते हैं। बद्री प्रसाद भी राशन सामग्री पाने के लिए कई दिनों से भटक रहा था और दो बार कोटेदार के पास गया लेकिन हर बार उसे टरका दिया गया। बद्री प्रसाद से कोटेदार राशन कार्ड में दर्ज परिजनों के आधार कार्ड की प्रति मांग रहा था। जिससे वह परेशान भी थे और बुधवार को तड़के आधार कार्ड की छाया प्रति देने पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गया।


जिस पोल में करंट उतरा है उससे कुछ स्थानीय लोगों ने कनेक्शन लिया है। जिसमें कुछ तार कटे होने और मंगलवार रात हुई बारिश की वजह से पोल में करंट उतर आया होगा। इसमें मुआवजे का प्रावधान है और मृतक के परिजनों को दो लाख का मुआवजा विभाग से दिया जाता है। लेकिन अब परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जिसकारण पुलिस जांच के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई होगी।
- राजमणि विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed