फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cultural

अयोध्या मंदिर निर्माण को हरी झंडी मिलने से देशवासी खुश

Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
cultural
ोटोनंबर- 8- धर्मनगरी में परिक्रमा लगाने के दौरान स्थानीय महंत से बातचीत करते जगदगुरुपीठाधीश्वर स? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने मंगलवार को भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा की। उन्हाेेंने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र में वह बार-बार भगवान की ही प्रेरणा से आते हैं। इस नगरी में कोरोना वायरस का कोई प्रभाव नहीं पडे़गा।
विज्ञापन

नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान सोमवार को धर्मनगरी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने पीलीकोठी में रात में रुके। इसके बाद मंगलवार की सुबह प्रमुख द्वार जाकर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पूजन किया।
विज्ञापन

पत्रकाराें से बातचीत में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि अदालत के इस फैसले के बाद देशवासी खुश हैं। चार अप्रैल को अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट की बैठक में निर्माण शुरु करने का फैसला होगा। कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने कहा कि इस नगरी में खास प्रभाव नहीं होगा। कुछ दिनों बाद ही तेज गर्मी पड़ने पर इसका प्रभाव भारत में खत्म हो जाएगा। इस मौके पर निजी सचिव विपिन मिश्रा समेत चित्रकूट क्षेत्र के कई साधूसंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed