फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cultural

ढोल नगाड़ों से साथ निकली भव्य कलशयात्रा

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में तीन दिवसीय हिंदू एकता महाकुंभ का आगाज मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। रामघाट के निर्मोही अखाड़ा के पास से ढोल नगाड़ों के साथ निकली कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए बेड़ी पुलिया के पास कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कलशयात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में साधू संत और महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। मंदाकिनी के जल का अर्पण कर यात्रा में शामिल जगद्गुरु रामभद्राचार्य के नेतृत्व में चित्रकूटधाम की जय, जय श्री राम के उच्चारण के साथ सभी का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस महाकुंभ को कई मायनों में ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

कलशयात्रा को लेकर सुबह से खासा उत्साह देखा गया। रामघाट के निर्मोही अखाड़ा के पास से शुरू हुई कलशयात्रा देखते ही देखते ही लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में फैल गई। काफी संख्या में कालेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं। यात्रा में सबसे आगे साधू संतों की टोली चल रही थी। उनके पीछे हजारों की संख्या में महिलाएं व छात्राएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। इस बीच सभी भजन कीर्तन की धुन पर थिरकते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलशयात्रा के साथ कई देवी-देवताओं के अलावा गोस्वामी तुलसीदास, महर्षि वाल्मीकि की कई झांकियां भी शामिल रहीं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वयं कलशयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ जानकीकुंड अस्पताल के निदेशक डॉ. बीके जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रामचंद्र दास ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों का हौसला बढ़ाया।
अपने निशान के साथ शामिल हुए साधू संत
चित्रकूट। तीन दिवसीय इस आयोजन में निर्मोही अखाड़ा के साथ अपने-अपने निशान के साथ बड़ी संख्या में साधू संत शामिल हुए, जिन्होंने कई स्थानों पर करतब दिखाए। इसके साथ ही बांदा जिले की देवारी टीम भी आकर्षण का केंद्र रही।
ऐतिहासिक होने का अहसास कराया
चित्रकूट। हिंदू एकता महाकुंभ के आगाज के मौके पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हिंदू एकता महाकुंभ ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसमें पहले ही दिन मातृ शक्ति की संख्या ने इसका अहसास करा दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं को भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतना बड़ा महाकुंभ कैसे होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में देश के प्रमुख संतों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित कई हस्तियां शामिल होंगी।

ये रहे मौजूद
चित्रकूट। कार्यक्रम में जगद्गुरु राघवदेवाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी सदानंद महराज, भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, महंत रामहृदयदास, हिंदू एकता महाकुंभ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र, विधायक संजय पाठक, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, किसान मंदिर के संस्थापक महंत किसानेश्वर योगीराज सरकार, कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे, भाजपा नेता सुनील पटेल, निशा दुबे, रंजना उपाध्याय, रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed