फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cultural

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यातायात माह का समापन

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
cultural
चित्रकूट। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल खोह में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यातायात माह का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत व नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही सबकी सुरक्षा है। बाद में अच्छी प्रस्तुति करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन अवश्य किया जाए। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित है तभी काम कर सकते है। इसलिए खुद सुरक्षा करते हुए सामने वाले की भी सुरक्षा करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। इस दौरान एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी के अलावा अजय अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, भारती शर्मा, वीरेंद्र राजभर, डॉ. संतोष त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, गुलाब चंद गुप्ता, महेश जायसवाल व रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed