{"_id":"5dfce4c58ebc3e87b75ca27f","slug":"crops-have-fallen-due-to-poor-farmers-in-rain-chitrakutt-news-knp5333895157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में फसलें हुई हैं खराब किसान को मिले बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में फसलें हुई हैं खराब किसान को मिले बीमा का लाभ
विज्ञापन
ोटो- 3- किसान यात्रा को हरीझंडी दिखाकर रवाना करते डीएम शेषमणि पांडेय
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने फसल बीमा के प्रचार प्रसार हेतु चार पहिया वाहन तथा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष में इसकी प्रगति बहुत कम हुई है। इस वर्ष बढ़ाया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक को निर्देश दिए कि सभी बैंकों को अपने स्तर से निर्देश जारी कर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कराएं। बरसात के समय किसानों की काफी फसलें खराब हुई है। इस बार अधिक से अधिक फसल बीमा का लाभ दें। किसी योजना व पेंशन की धनराशि आदि में किसानों का पैसा न काटा जाए नहीं तो संबंधित बैंक जिम्मेदार होंगे जो स्वेच्छा से बैंक में पैसा अपना कटवाता है तो उसको कांटे। शौचालय, आवास, किसान सम्मान निधि आदि सरकारी योजनाओं का पैसा कतई न काटें। सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जो किसान फसल का खसरा लगाता है उसमें यह होता है कि उस खेत में दूसरी चीज बोयी जाती है और बीमा दूसरे बीज का होता है इसलिए उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है।
उपनिदेशक कृषि टीपी शाही ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाएं क्योंकि किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। इस समय बरसात हुई है जिसमें बोया गया गेहूं बर्बाद हुआ है इसमें फसल बीमा ना होने से किसानों को लाभ नहीं मिलेगा। तिल का जो सामूहिक नुकसान हुआ है उसका लाभ दिलाया जाएगा। हर जन सेवा केंद्र के माध्यम से कैंप की तिथियों में कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाकर फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। बैठक में विधायक कर्वी प्रतिनिधि नीरज गर्ग, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सोनी सहित संबंधित अधिकारी तथा जन सुविधा केंद्रों के संचालक व कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।