{"_id":"64ee382d0695999ef9052676","slug":"crops-drying-up-due-to-non-running-of-canal-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1290-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नहर न चलने से सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नहर न चलने से सूख रहीं फसलें
Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजापुर। चिल्लीमल नहर पंप कैनाल न चलने से राजापुर क्षेत्र के तिरहार क्षेत्र के फसलें सूख रहीं हैं। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई है। कहा कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी नहर नहीं चलाई गई।
राजापुर क्षेत्र के चिल्लीमल नहर पंप कैनाल से क्षेत्र के गांव नैनी, विहराव, बक्टा खुर्द, अमवा, हस्ता, देवारी, सुरवल खोपा आदि गांव के निवासी नहर पानी की सिंचाई करते हैं। नहर न चलने से खेत में लगी धान सहित अन्य फसलें सूख रहीं हैं। विहरावा गांव के किसान कमलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम हुई है। नहरें भी नहीं चल रही है।
बक्टा खुर्द गांव के किसान राजेश व सोहन ने बताया कि तिरहार क्षेत्र में धान की अच्छी पैदावार होती है। इस बार पानी न मिलने के कारण फसल सूख रही है। नहर चलाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
हस्ता गांव के किशन कुमार ने बताया कि तीन चार दिन के अंदर पानी नहीं मिला तो सभी बेड सूख जाएंगे। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि खरीफ की फसल में जिले की कुछ ही नहर चलाने का आदेश रहता है। अन्य नहरें रबी के सीजन में ही चलाई जाती है।