फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Criticism of farmers against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की हुंकार

Mon, 27 Sep 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Criticism of farmers against agricultural laws
Criticism of farmers against agricultural laws - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कृषि कानून के विरोध में किसानों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। भाकपा और मक पा ने किसानों का समर्थन किया। कई किसान नेताओं को घर में ही नजर बंद किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी स्थान पर जाम नहीं लगा। बाजार भी खुले रहे। भाकियू ने कृषि कानून वापस होने तक विरोध जारी रखने की हुंकार भरी।
विज्ञापन

सोमवार को किसानों के भारतबंद, प्रदर्शन व हाईवे जाम की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। किसानों को प्रदर्शन स्थल पर जाने के लिए गांवों में ही रोका गया। कुछ स्थानों पर बाइक से निकले किसानों से पुलिस कर्मियों की नोंकझोंक हुई। पहाड़ी कस्बा के प्रसिद्धपुर गांव में धरना व प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को छलने का कार्य किया है। वही कर्वी तहसील के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता नरेश, जयनारायण, राजकिशोर, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकपा व माकपा ने किया विरोध
किसान सभा ने शहर के कचहरी परिसर स्थित कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रुद्ध प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में धरना दिया। कृषि कानून का विरोध जताया। भाकपा व माकपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जो विभिन्न गलियों से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचा। भाकपा के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि कृषि कानून के नाम पर किसानों का शोषण किया जाएगा। पूर्व विधायक रामप्रसाद ने कहा यह सभी किसान जागृत होकर कार्य करे। जिससे सरकार को एक न एक दिन झुकना पडे़गा। धरने के बाद उप जिलाधिकारी पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके रविकरण, उदयभान, दादूराम यादव, राजेंद्र कुमार, रणधीर, सुमित कुमार, सुनीता, बेलिया, लक्ष्मीनिया, शाहदरा, मालती, कलावती, किसान व महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Criticism of farmers against agricultural laws

Criticism of farmers against agricultural laws- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed