फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's death in question

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 23 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in question
घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन - फोटो : amarujala
मऊ(चित्रकूट)। रिश्तेदार के घर शादी में जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसमें पहले पति ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया बाद में संदिग्ध अवस्था में पत्नी की मौत हो गई। ससुरालीजनोें ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया है जबकि मायका पक्ष ने जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


       थानाक्षेत्र के कोपा का पुरवा निवासी शीलू सिंह (22) पत्नी अनिल सिंह की शनिवार की शाम को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका की मां मिर्री देवी व भाई अर्जुन सिंह निवासीगण जमहिली राजापुर ने बताया कि शनिवार को एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जाने के लिए खरीददारी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी शीलू ने मोेबाइल से अपनी बहन रेखा को दी थी। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर पति ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया तो उसके परिजनोें ने उसे किसी तरह बचा लिया। उसके एक घंटे बाद उनकी पुत्री अचानक बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


    जिस पर मायका पक्ष ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। यह जानकारी मिलते ही उसका भाई अर्जुन कोपा का पुरवा पहुंचा और बहन को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। जहां देरशाम को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया।


मऊ। मृतका के भाई अर्जुन ने बताया कि 16 फरवरी 2016 को उसकी बहन की शादी हुई थी। मऊ थाने में तहरीर देकर बताया कि बहन के पति ने ही उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मारा है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ज्यादा स्पष्ट जानकारी होगी। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अनिल को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed