{"_id":"5877bbba4f1c1b922bba9534","slug":"wine-factory-caught-in-chitrakutt","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी में पकड़ा गई शराब की फैक्ट्री का माल व दबोचे गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छापे मारी कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से हजारों बोतलें, रैपर, ढक्कन समेत मिश्रित और नकली शराब बरामद की। छह आरोपियों को भी दबोचा गया है। बरामद सामग्री की कीमत 32 लाख बताई गई है।
थाना क्षेत्र के कौहारी गांव में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पूरी टीम के साथ रोशन लाल सिंह के आवास पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने मौके से आधा दर्जन लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन भागने में सफल रहे। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें 6 ड्रम मिश्रित, 135 पेटी नकली देशी शराब, शराब बनाने व पैकिंग की मशीन, छह हजार नकली शराब भरे पाउच, पांच हजार शीशी व रैपर, एक अल्कोहल गेज शराब की तीव्रता नापने का उपकरण, चार मोबाइल, एक लोडर गाड़ी बरामद की गई है।
जिसकी कीमत 32 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि मौके पर राजा उर्फ सौरभ चौबे कर्वी, रमेश आरख खोपा राजापुर, रोशन लाल सिंह कौहारी, विनोद आरख, संतोष आरख निवासी कौहारी व राजेश लोध चकौंध पकड़े गए हैं। इसके अलावा पल्लव चतुर्वेदी कर्वी, पतेरिया सरैंया के पूर्व प्रधान और कलवारा के डाक्टर उर्फ राजू तिवारी फरार हैं। यह लोग शराब बनाने का काम कई माह से कर रहे थे। पकड़े गए लोग शातिर हैं और एक स्थायी जगह पर शराब नहीं बनाते। अक्सर अपने अड्डे बदलते रहते हैं। इस काम को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
चित्रकूट। शराब का प्रयोग विधानसभा चुनाव में ही होना था। एसपी ने बताया कि चुनाव में सस्ती शराब का प्रयोग बढ़ जाता है। इस शराब के जहरीली होने की भी संभावना रहती है। जिले के सभी स्थानों पर शराब बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है। खासकर मप्र क्षेत्र से आने वाली शराब पर भी नजर रखी जा रही है।