{"_id":"58f257a54f1c1b1c11cf5f58","slug":"somewhere-in-the-jungle-the-killers-will-not-reach-the-daku","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं जंगल में डाकुओं के पास न पहुंच जाए हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं जंगल में डाकुओं के पास न पहुंच जाए हत्यारा
चित्रकूट
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी डीपी सिंह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मानिकपुर के सकरौंहा गांव में मामूली बात पर भाभी को कुल्हाड़ी से मार हत्या करने वाले देवर की तलाश में पुलिस जंगलों में भी छानबीन कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी डाकुओं के गैंग तक भी पहुंच सकता है। आरोपी अपने साथ मृतका के बड़े बेटे को भी भगा ले गया है। जिससे मृतका के परिजन आंशकित हैं कि कहीं आरोपी उसकी भी जान के साथ खिलवाड़ न कर दे।
मानिकपुर थानाक्षेत्र के सकरौंहा गांव से जुड़े जंगलों के क्षेत्र में डाकू गैंगों का विचरण होता ही रहता है। शुक्रवार की रात को जिस अंदाज में कुनका कोल ने भाभी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी तो सभी अचंभित व भयभीत हैं।
पुलिस बल लगातार आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है। घटना के दूसरे दिन शाम तक पुलिस ने जंगली क्षेत्रों में आरोपी की तलाश में छापेमारी की लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा है। मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि फिलहाल तो आरोपी की तलाश दिन रात की जा रही है लेकिन उसके दस्यु गैंग तक पहुंचने की संभावना पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
चित्रकूट। मृतका का पति की दस साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतका मजदूरी कर परिवार चलाती थी। घटना के दिन भी सुबह वह अपनी पुत्री रेशमा के साथ कूप खुदाई में मजदूरी करने गई थी। उसके दो पुत्र तीन पुत्री हैं। कूप खुदाई के बाद शाम को घर आने पर रेशमा ने ही बाजार से सब्जी लाकर मां के साथ मिलकर खाना बनाया था।
चित्रकूट। घटना के समय पूरा परिवार मौके पर मौजूद था। रेशमा के अनुसार जब खाने को लेकर विवाद हो रहा था तो मां ने दूसरे चाचा पित्तू (जो मुंबई में मजदूरी करता है) से फोन कर चाचा कुनका की शिकायत भी की और फोन से उससे बात करने को कहा था लेकिन कुनका ने एक न सुनी और कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
घटना के समय वहीं खड़ा उसका भाई बेलोंहा को भी वह जबरन पकड़कर अपने साथ ले गया और भाई ने कोई विरोध नहीं किया। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि हत्यारे द्वारा मृतका के बेटे को भी साथ ले जाने के पीछे की मंशा समझ में नहीं आ रही है।