{"_id":"58d016f54f1c1bb6681a2ded","slug":"shop-shutter-cut-thousand-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर काट हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर काट हजारों की चोरी
चित्रकूट
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सोमवार को मुख्यालय के बस स्टैंड के पास स्थित प्लाईवुड की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों का माल उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही एकत्र व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान व्यापारी व सपा नेताओें से पुलिस अधिकारियों की तीखी नोंकझोंक भी हुई।
सोमवार को दुकान का शटर टूटा देख मालिक देवेंद्र केशरवानी ने पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि चोर ने शटर का अगला हिस्सा काटकर अंदर घुसे और नगदी व अन्य सामग्री सहित लगभग 15 हजार का माल ले गए। जानकारी मिलते ही कोतवाल सत्यपाल सिंह व दरोगा प्रभात दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
उधर चोरी की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सपा के पूर्व महासचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता व राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता भी पहुंचे।
विज्ञापन
सभी ने मौजूद पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ रहीं है। लेकिन पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर पा रही। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया।
जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान सीओ राजेश तिवारी व कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम खत्म कराने को कहा। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन के अंदर चोरी का खुलासा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम खत्म कर दिया।