{"_id":"5a32c6414f1c1b59678c21c3","slug":"only-a-couple-have-lost-a-son-s-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र की मौत का बदला लेने को ही दंपति को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्र की मौत का बदला लेने को ही दंपति को मार डाला
chitrakoot
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फालोअप
मानिकपुर (चित्रकूट)। निही गांव में दोहरे हत्याकांड में मामला किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बल्कि पुत्र की मौत का बदला लेने से जुड़ा है। दबोचे गए हत्यारोपी ने बताया कि खेत में करंट लगने से उसके दस साल के बेटे की मौत हुई थी। यह करंट छोटा कोल के खेत में ही लगी थी।
गुरुवार को कालूपुर स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को मानिकपुर थाने के निही गांव के बराहपुरवा में सोते समय वृद्ध दंपति छोटा कोल व भोंडी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में गांव के शिवकुमार कोल को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा गया है। यह हत्या आरोपी ने अपने पुत्र की मौत के बदले के रूप में की गई है। 22 जनवरी को आरोपी शिव कुमार के बेटे नरेंद्र कुमार (10) की भौटी पुरवा के बगल में शिकार को लगाए गये बिजली के करंट से मृत्यु हो गई थी। जिसमें शिव कुमार ने खेत में करंट प्रवाहित तार लगाने के आरोप में राजकुमार, मुन्ना, राजू, राजेश उर्फ देशराज निवासीगण भौटीपुरवा को नामजद किया गया।
विज्ञापन
अभियुक्त शिवकुमार कोल द्वारा अपने बेटे नरेंद्र कुमार की मृत्यु का बदला लेने को रात बरहापुरवा में मटरी कोल के यहां से शराब खरीद कर पिया और स्वयं घटना स्थल पर जाकर कुल्हाड़ी से 11 दिसंबर की रात को दंपति को मार डाला था। थानाध्यक्ष मानिकपुर श्रवण कुमार सिंह एवं उनकी टीमों ने घटना में शामिल शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। एक तमंचा देशी 12 बोर, मय कारतूस बरामद हुआ है। हत्या कांड का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
इनसेट
कुल्हाड़ी की बरामदगी उठा रही सवाल
चित्रकूट। हत्या के दिन घटनास्थल से दो रक्तरंजित कुल्हाड़ी मिली थी। इसके बाद तलाशी में दो और कुल्हाड़ी मिली थी। जो पुलिस रिकार्ड में मौजूद है। हत्यारे के पास तमंचा बरामदगी पर भी सवाल उठा कि जब उसके पास तमंचा था तो उसने कुल्हाड़ी से क्यों मारा था।