{"_id":"59e0f9364f1c1b9e678b5918","slug":"no-clue-of-police-assassin-in-investigations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में जुटी पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच में जुटी पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं
चित्रकूट
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
डाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। घर घुसकर एएनएम की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर मंडौर से लेकर मृतका के घर कसहाई रोड पर शोक व्याप्त है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में एक गोली लगने से ही मौत का कारण बताया गया है।
गौरतलब है कि एएनएम सोमवती पत्नी चंद्रशेखर की बुधवार की देर रात को हमलावरों ने घर घुसकर गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि एक गोली महिला के सीने में लगी थी। उसी से मौत हुई है। इस मामले में मृतका के पति ने मंडौर गांव के अवधेश तिवारी व उसके पुत्र को नामजद कराया है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी तो पुलिस अभिरक्षा में हैं लेकिन फिलहाल पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से मामले की जांच की जा रही है। जो नामजद हैं उनसे और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में कोई नामजद आरोपी नहीं है।