फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Naval Dhobi gang again threatens manager

नवल धोबी गैंग ने फिर दी मैनेजर को धमकी

Sun, 28 Jan 2018 10:18 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Naval Dhobi gang again threatens manager
demo pic
चौकी क्षेत्र के बरूआ बांध के पास मौजूद मजदूरों के चेहरे में डकैतों का खौफ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने दो बार गश्त जरूर की लेकिन मजदूरों ने काम करने से इनकार कर दिया। बांध व तालाब से मछली का शिकार नहीं किया गया। यहां तक कि डकैत नवल धोबी गैंग ने फिर मैनेजर को फोन कर रुपये पहुंचाने की धमकी दी है। इससे ठेकेदार व मैनेजर कार्यस्थल ही नहीं गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र मप्र के नयागांव इलाके में तीस हजार का इनामी डाकू नवल धोबी गैंग ने शुक्रवार रात को भरतकूप चौकी क्षेत्र के बरूआ बांध के पास मछली का ठेका लेेकर काम कर रहे मजदूरों के शिविर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर ठेकेदार से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। बिना रंगदारी पहुंचाए काम शुरू करने पर मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


रविवार को इसी दहशत के कारण वहां मजदूर काम पर नहीं गए और अपने शिविर में ही रहे। भरतकूप चौकी प्रभारी नृपेश मिश्रा ने बताया कि बांध व आसपास के क्षेत्र में पुलिस टीमें समय-समय पर कांबिंग कर रही हैं। रविवार को दो बार पुलिस टीम उस मार्ग पर गई थी। डकैतों की तलाश की जा रही है। उधर, भयभीत ठेकेदार विजय कुमार ने बताया कि बेखौफ डकैतों ने फिर फोन कर रंगदारी पहुंचाने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed