फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Masked miscreants made women hostage

नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बनाया बंधक

Fri, 21 Apr 2017 10:45 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 21 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants made women hostage
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरैंया(चित्रकूट)। दर्जन भर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद हजारों रुपये के जेवरात,नगदी व मोबाइल लूट ले गए। घटना की जानकारी होते ही देर रात को पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

     रैपुरा थानाक्षेत्र के मदना से जुडे़ पवारी मजरे में गुरुवार की देर रात को पउआ के परिवार की बहू व पुत्री घर में सो रहीं थीं। पउआ व अन्य परिजन खेत में भूसा एकत्र कर रहे थे। पउआ ने बताया कि रात को लगभग एक दर्जन नकाबपोश बदमाश उसके घर पहुंचे और बहू-पुत्री के हाथ पैर रस्सी से  बांधकर मारपीट की।
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जिससे दोनों महिलाएं सहमी रहीं। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं के हाथ पैर में पहने जेवर, बाक्स में रखे जेवर, छह हजार नगदी और मोबाइल लूट ले गए। कुछ देर बाद पउआ घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से यूपी 100 में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट व चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चित्रकूट। नकाबपोश बदमाशों में कुछ आस पास के ग्रामीण भी हो सकते हैं। भुक्तभोगी किसान की पुत्री ने बताया कि बदमाशों ने आते ही पहले जबरन दरवाजा खुलवाया। मुंह पर टार्च लगाकर आंख बांधने का भी प्रयास किया ताकि उन्हें कोई पहचान भी न पाए। एक दूसरे का नाम भी नहीं ले रहे थे और साफी से मुंह ढके थे। थानाध्यक्ष के अनुसार बदमाश स्थानीय युवक ही होंगे जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed