{"_id":"5cbcb9f1bdec222dcd5aa4f5","slug":"graameenon-ne-tendue-ko-maar-shav-jameen-mein-daphanaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तेंदुए को मार शव जमीन में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने तेंदुए को मार शव जमीन में दफनाया
Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
सार
शनिवार देर शाम गाय के शिकार के दौरान युवक पर भी किया हमला
विज्ञापन
चित्रकूट में तेंदुए की मौत के बाद गढ्ढे से शव निकालने के बाद मौके पर मौजूद जितेंद्र कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा वन रेंज के गढ़चपा गांव में गाय के शिकार के दौरान युवक पर हमला करने वाले तेंदुए को शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने मारकर शव जमीन में दफना दिया। रविवार को वन विभाग के अफसरों ने ककरहुली पुरवा के पास जंगल में गड्ढा खोदकर तेंदुए के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले में वन विभाग ने दो युवकों को पकड़ा है।
पुरवा निवासी नरेंद्र पुत्र माताप्रसाद ने बताया कि शनिवार की देरशाम साढे़ सात बजे घर से कुछ दूर बंधी गाय को तेंदुआ निवाला बना रहा था। इस पर तेंदुए को पत्थर मारकर भगाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने हमला कर गर्दन पकड़ ली। नरेंद्र की चीख पुकार सुन छोटा भाई जितेंद्र उर्फ राजू अन्य ग्रामीणों संग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। इस बीच एक ने तेंदुए की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। रविवार शाम पांच बजे ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अफसर पहुंचे और तेंदुए के शव को बरामद किया। तेंदुए की खाल, नाखून, गर्दन, पैर अलग-अलग मिलने से तस्करी की संभावना भी जताई जा रही है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी घायल युवक नरेंद्र ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाया था।