{"_id":"59b814644f1c1b1a698b4aed","slug":"gangrape-with-woman-police-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नकारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नकारा
चित्रकूट
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। बीमार नवजात की दवा कराने आई महिला को तीन युवक जबरन बोलेरो से ले गए फिर सामूहिक दुष्कर्म कर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस शिकायत करने पर नवजात को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इसे दुष्कर्म का मामला नहीं मान रही है।
सीतापुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि वह अपनी तीन माह की बच्ची की दवा कराने रविवार की शाम को मुख्यालय आई थी। पुरानी बाजार में दवा कराने के बाद वह पुरानी कोतवाली के पास टेपों के इंतजार में बैठी थी। इसी बीच उसके गांव का युवक बोलेरो से लेकर आया। बोलेरो में दो अन्य लोग भी बैठे थे।
सभी ने जबरन जिद कर घर तक छोड़ने की बात कह बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद बोलेरो शिवरामपुर मार्ग पर ले गए। अंधेरा होने पर सड़क किनारे बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी उसकी नवजात को मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद तीनों उसे बोलेरो से लाकर बेड़ीपुलिया के पास उतार दिया। इस दौरान किसी से शिकायत करने पर नवजात को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सोमवार को सीतापुर चौकी व कोतवाली जाने पर भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पूरे मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मामला दुष्कर्म का नहीं है। दरअसल पीड़िता की शादी पहले जिससे हुई थी उसने बिना बताए दूसरी शादी कर ली है। इस पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आरोपी के साथी जरूर इसे कुछ परेशान कर रहे होंगे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है। जिससे इस महिला ने शादी की थी और अब वह छोड़कर भाग गया है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।