फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Due to the dead body, the FIR was lodged on 150

शव रखकर हाइवे पर जाम लगाना पड़ा मंहगा, 150 पर एफआईआर

Tue, 25 Jul 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 25 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Due to the dead body, the FIR was lodged on 150
जम्मू पुलिस - फोटो : File Photo

विज्ञापन
चित्रकूट। तीन बच्चियों के शव हाईवे पर रखकर जाम लगाना प्रदर्शनकारियों को मंहगा पड़ गया। मृतकों के कुछ रिश्तेदार समेत आधा दर्जन नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
    गौरतलब है कि रविवार की शाम को शहर के शंकर बाजार भैंरों पागा बाईपास मार्ग पर स्थित वर्षों पुराने जर्जर कुटी का चबूतरा ढहने से तीन बच्चियों की मौत हुई थी और छह लोग घायल हो गए थे। जिसपर मंगलवार को मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर हाईवे पर रख जाम लगा दिया था। डीएम ने तीनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार की तत्कालिक आर्थिक सहायता दी थी। प्रशासन ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जाम खत्म हुआ था।
विज्ञापन

     इसी मामले में बुधवार को कोतवाली के एसआई रामेश्वर प्रसाद दुबे ने शंकर बाजार खटकाना निवासी राजकुमार पुत्र बदवासो, चुनकी सोनकर पुत्र मिठुआ, नानबाबू पुत्र भूरा सोनकर, नत्थी सोनकर पुत्र लल्लू लल्लू सोनकर पुत्र बेनी और जंगी सोनकर पुत्र बबुआ समेत अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और हाईवे पर जाम लगाने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed