फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of Swachha woman by burning fire from house

आग से घर जलकर स्वाहा महिला की मौत

Tue, 25 Apr 2017 10:57 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 25 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death of Swachha woman by burning fire from house
सेक्टर-52 के जंगलों में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अन्तर्गत ग्राम औदहा गांव के एक घर में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। घर में बीमार महिला प्रयास के बावजूद न चिल्ला सकी और न बाहर भाग सकी जिससे आग में घिरकर उसकी मौत हो गई। आस पास के ग्रामीणों के प्रयास से जब आग पर काबू पाया गया तो महिला पूरी तरह जल चुकी थी और घर की लगभग एक लाख की संपत्ति भी राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


       औदहा निवासी मैकी(45) पत्नी स्व.चन्द्रशेखर रैदास कई दिनोें से बुखार से पीड़ित थी। परिजनोें के मुताबिक उसकी हालत यह थी कि वह चलने फिरने में लाचार थी। मंगलवार की दोपहर को मृतका की लड़की कविता दोपहर में खाना बनाकर बीमार मां को खिलाया फिर खेत गेहूं काटने चली गई।
विज्ञापन


मृतका का पुत्र शिवगणेश अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। अकेले घर मे रजाई ओढ़कर मैकी सो रही थी कि अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने मैकी को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


     आसपास के लोगों ने आग लगी देख चिल्लाकर परिजनों को बाहर आने को कहा लेकिन बीमार मैकी बिस्तर से नहीं उठ सकी और आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया तबतक मैकी व उसका घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। मृतका के पति का कई वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed