फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cole Bbuli gang encounter police, the robber was finally picked up two prize

बबुली कोल गैंग से पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी डाकू दबोचे

Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cole Bbuli gang encounter police, the robber was finally picked up two prize
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य लवलेश व चुनकावन। - फोटो : अमर उजाला
पांच लाख के इनामी अंतर प्रांतीय डाकू बबुली कोल गैंग से शुक्रवार की रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद गैंग के पैर उखड़ गए और जंगल की ओर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने दो इनामी सदस्यों को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए दोनों डाकूओं पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



     शुक्रवार की रात को थानाध्यक्ष मानिकपुर अजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल निही गांव की ओर गश्त में था। इसी बीच डाकुओं की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देख डाकुओं ने गोली चलाई तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर  फायरिंग की।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद डाकु जंगल की ओर भागने लगे तो पुलिस ने लवलेश कोल पुत्र लल्लू निवासी निही और चुनकावन कोल पुत्र रामेश्वर निवासी बरहा निही को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि गैंग में सरगना नहीं था। आधा दर्जन सदस्य ही थे। जो किसी गांव में वारदात करने के इरादे से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी भागे डाकूओं की तलाश की जा रही है। पकड़े गए डाकू में लवलेश पांच हजार व चुनकावन एक हजार का इनामी है। दोनों पर अपहरण, धमकी, आगजनी, वसूली के एक दर्जन मामले मानिकपुर, मारकुंडी और बहिलपुरवा थाने में दर्ज हैं। दोनों के कब्जे से एक तमंचा व आधा दर्जन कारतूस बरामद किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed