{"_id":"59723ce64f1c1baf3c8b46e0","slug":"both-palm-uri-bomb-exploded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम फटने से दोनों हथेली उड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम फटने से दोनों हथेली उड़ी
चित्रकूट
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
bomb squad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। मछली का शिकार करने के लिए नदी किनारे पहुंचे युवक के हाथ में ही बम फटने से उसकी दोनों हथेली उड़ गई। आस पास कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी देवीदीन कोल (45) पुत्र रामफल भरतकूप क्षेत्र में परिवार समेत रहकर पत्थर तोड़ान का काम करता है। बारिश के कारण पत्थर तोड़ान का काम कुछ मंद होने के कारण वह गांव आया था।
शुक्रवार की सुबह वह मछली का शिकार करने के लिए बरगदहा नदी के पास पहुंचा। शिकार के लिए उसने बम फोड़कर पानी में फेंकने का प्रयास किया तो बम हाथ में ही फट गया। जिससे उसकी दोनों हथेली उड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में होश आने पर घायल ने बताया कि वह बम भरतकूप क्षेत्र से ही लेकर आया था। यह बम ज्यादा ताकतवर नहीं होते लेकिन पानी में फटने पर मछली के शिकार में आसानी होती है।