{"_id":"57698cb14f1c1bb571b48196","slug":"attempted-rape-and-kidnapping-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई ने किशोरी को बहलाकर बगीचे में दुष्कर्म किया। यह देख ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। बाइक से भागते समय आरोपी के साथी ने फिर गोली चलाई जो बैक हो गई और छर्रे लगने से आरोपी उसका साथी व किशोरी घायल हो गई। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म, किशोरी के अपहरण का प्रयास और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के घर उसके चचेरे भाई जगतपाल पुत्र प्रभु का आना जाना था। जगतपाल गांव से करीब 50 किमी दूर बांदा कमासिन का रहने वाला है। मंगलवार को वह अपने एक साथी रामदीन के साथ किशोरी के घर पहुंचा और किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी जगतपाल ने गांव के समीप ही बगीचे में किशोरी से दुष्कर्म किया। संदेह होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया।
तभी जगतपाल ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद किशोरी व रामदीन को बाइक पर बैठाकर भागने का प्रयास किया। गांव वाले पीछे दौड़े तो फिर फायर कर दिया। इस बाद गोली बैक होने से वह तीनों छर्रे लगने से घायल हो गए। उनके बाइक से गिरते ही ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी और सूचना थानाध्यक्ष केशव वर्मा को दी। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के पैर में छर्रे लगे हैं। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, किशोरी के अपहरण का प्रयास और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की गई है।