{"_id":"5c9d1962bdec22141a4a1d15","slug":"91553799522-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूताओं के दो नवजात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसूताओं के दो नवजात की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना मेें प्रसव के दौरान गुरुवार को दो प्रसूताओं के नवजातों की मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने स्टाफ पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया। सीएमएस ने जानकारी से इनकार किया है।
मऊ के सुहैल निवासी पुष्पा देवी पत्नी रामलाल को तेज प्रसव दर्द होने पर गुरुवार को रामनगर अस्पताल से रेफर किया गया। उसके पति ने आरोप लगाया कि जब उसकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंची तो काफी देर तक उसका इलाज शुरू नहीं किया गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसी प्रकार गुरुवार की सुबह भी प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इस मामले को अस्पताल स्टाफ ने रफा दफा कर दिया। इस मामले में सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।