फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   केमीकल युक्त शराब के साथ दो को दबोचा

केमीकल युक्त शराब के साथ दो को दबोचा

Mon, 15 Apr 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
केमीकल युक्त शराब के साथ दो  को दबोचा

विज्ञापन
सरैंया/भौरी(चित्रकूट)। कई माह से केमीकल मिलाकर शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर छापा डालकर पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल युक्त शराब व इसे बनाने के उपकरण व दो आरोपियों को पकड़ा है।
रैपुरा थाना प्रभारी अरुण पाठक व एसएसआई विवेक प्रताप सिंह ने टीम के साथ बोड़ी पोखरी चौराहे पर वाहन जांच कर रहे थे। तभी मुखबिर से राजापुर रोड पर स्थित सरकारी ठेका के बगल में विमल पांडेय के कच्चे मकान में कुछ लोगों के नकली शराब बनाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दिया तो एक व्यक्ति पीछे की तरफ भाग निकला। मौके पर ड्रम में अपमिश्रित पेय निकालकर प्लास्टिक की बोतलों में भर रहे तथा ढ़क्कन लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाम पता सेल्समैन भैरव पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी भैरव बाबा कस्बा रैपुरा व विमल पांडेय पुत्र ओमकार पांडेय निवासी बोड़ी पोखरी बताया। बताया कि रमेशचंद्र पटेल पुत्र मनधीर निवासी बरमपुर जो देशी शराब के ठेके का लाइसेंसी ठेकेदार हैं भागने में सफल रहा। ग्राम बदौसा के माखन सिंह यादव नामक व्यक्ति से जरीकेन में अपमिश्रित रसायन मंगाता हैं, जिससे 20 लीटर अपमिश्रित रसायन में पानी मिलाकर लगभग 80-90 लीटर मादक पेय बनाया जाता हैं। यह भी बताया कि ठेकेदार रमेशचंद्र पटेल अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह अपमिश्रित शराब अधिक आमदनी का प्रलोभन देकर बेचवाया जाता है। रसायनयुक्त अपमिश्रित पेय पदार्थ में कलर डालकर सरकारी शीशियों मस्ती ब्रांड तैयार कराता हैं। रैपर मस्तीहू ब्रांड का ढक्कन रेडिकों कंपनी का तथा नंबर व बारकोड युक्त स्टीकर कही से लाता हैं। छुट्टी के दिन पर्याप्त शीशियां तैयार कराकर ठेके में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करता है। विमल पांडेय जो मकान मालिक है पैसे का लालच देकर इस कारोबार में शामिल कर लिया। पुलिस ने कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित देशी शराब, रसायन, रैपर, एल्कोहलिक नापने वाला मीटर, ढक्कन, खाली शीशी बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मऊ। थाने के एसएसआई कृपाशंकर मिश्रा ने टीम के साथ सबरेही गांव के पास से अरविंद सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ओरन थाना बिसंडा को 25 क्वार्टर देशी शराब, मारकुण्डी थाना के एसआई संदीप कुमार पटेल तथा एसआई दिनेश कुमार यादव ने टीम के साथ रेलवे पुल मनगवां व बराह नदी रेलवे पुल के पास ग्राम मुटवन से बोड़ीलाल पुत्र चुकौवा, भइयन कोल पुत्र छोटेलाल निवासीगण मुटवन मजरा मनगवां को 10-10 लीटर कच्ची शराब, मऊ थाना के एसआई शिवकुमार ने टीम के साथ मुन्ना पुत्र रामसुख निवासी तिलिहा मजरा भितरी को नौ लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमीकल युक्त शराब के साथ दो को दबोचा
- फैक्ट्री में बनाते थे नकली शराब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed