{"_id":"5b9d4fd2867a557ea82f56cf","slug":"71537036242-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बदमाश लूलू पटेल गैंग की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार बदमाश लूलू पटेल गैंग की तलाश
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा घटना के बाद जिला पुलिस अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गंगा कावेरी ट्रेन डकैती का पूरा खुलासा भी हो नहीं कि जिले की सीमा से सटे बदौसा स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन आने के समय पुलिस पर फायर झोंक दिया। घटना के बाद जिले की पुलिस टीम भी एलर्ट हो गई है। पुलिस ने संदेह जताया है कि ट्रेन डकैती के मुख्य सूत्रधार फरार बदमाश लुलु पटेल गैंग का ही हाथ है। जिसे देखते हुए जीआरपी आरपीएफ समेत सिविल पुलिस टीम ने कर्वी मानिकपुर शिवरामपुर स्टेशन व आस पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस माह की शुरुआत में रविवार की रात लगभग सवा एक बजे डकैतों ने पनहाई व डभौरा रेलवे स्टेशन के बीच सिगनल रेड व चेन पुलिंग कर चेन्नई से पटना जा रही गंगा कावेरी एक्सप्रेस में मारपीट व लाखों की लूट की थी। घटना का खुलासा पुलिस ने 11 दिन बाद छह आरोपियों को पकड़कर किया था। मुख्य सरगना मानिकपुर क्षेत्र का बदमाश लूलू पटेल अभी फरार हैं। जिले की सीमा भरतकूप के पास बदौसा बांदा स्टेशन के करीब अज्ञात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। जिसमें बांदा पुलिस का दावा है कि यह लुलु पटेल गैंग के ही सदस्य थे जो ट्रेन लूटने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उस पर फायरिंग झोंक दी गई। इन भागे बदमाशों को दबोचने के लिए चित्रकूट पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पूरी संभावना है कि बदमाश चित्रकूट जिले की सीमा की ओर आए हैं। इसे लेकर ट्रेन, स्टेशन व मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।