फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की हुई चोरी

सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की हुई चोरी

Mon, 17 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक के घर लाखों की हुई चोरी
सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया । रैपुरा थाना क्षेत्र के खंडेवरा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों का माल चोर ले गए। जिसमें नगदी व जेवरात शामिल हैं। चोरी के समय परिवार सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे।
रविवार की रात रैपुरा थाना क्षेत्र के खंडेुवरा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक राघवेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी के घर चोर दरवाजे में लगी कुंडी निकाल घर के अंदर घुस गए। अटैची को उठाकर पास के एक खेत में ले गए। उसमें रखी नगदी व जेवरात निकाल अटैची को फेंक दिया। सुबह जब परिवार सदस्य उठे तो दरवाजा खुला होने से उनके होश उड़ गए। इस मामले में शिक्षक राघवेंद्र तिवारी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी हुई है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना अंतर्गत लगातार चोरियां हो रही है। जिसमें शनिवार को अगरहुण गांव में राजबहादुर सिंह पुत्र मान सिंह भदौरिया के घर चोरी हुई थी। इसी तरह से भौरी गांव में चार चोरिया हो चुकी है। कई अन्य चोरिया भी 15 दिन के अंदर इस क्षेत्र में हो चुकी है। पुलिस ने एक भी चोरियों का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed