फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दुकान में घुसकर मारपीट

दुकान में घुसकर मारपीट

Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर मारपीट
दुकान में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

चित्रकूट(ब्यूरो)। धर्मनगरी परिक्रमा मार्ग की एक महिला ने सीतापुर चौकी में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके दुकान में तीन युवक घुसकर पति के साथ मारपीट की है। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी की। पति को जबरन अपने साथ स्कार्पियों वाहन से ले गए। एक आश्रम में उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह पति उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महारूद्राअभिषेक का हुआ आयोजन
चित्रकूट(ब्यूरो)। धर्मनगरी के कामदगिरी मार्ग में स्थित हर- हर महादेव मठ में रामभद्र देव महाराज की स्मृति में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें महारूद्राअभिषेक व वेद पुराण अभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक महंत शिवशंकर बाजपेयी व यममान प्रद्युम्न बाजपेयी व शांती देवी रहीं।
विज्ञापन

जबरन किया घर का दरवाजा बंद
पहाड़ी(ब्यूरो) । थाना अंतर्गत बछरन गांव की सुनैना पत्नी भूषण ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि उसके घर का दबंगों ने कब्जा करने की नियत से दरवाजा बंद कर दिया है। जिससे वह दूसरे के घर मेें रहने को मजबूर हो गई है। इस मामले में युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम मानदेय मिलने से नहीं चलता परिवार
चित्रकूट(ब्यूरो)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा सरकार ने वादा खिलाफी किया है। मिलने वाले मानदेय से परिवार के पालन पोषण में समस्या आती है। जिलाध्यक्ष अमृता चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मान ली जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेमा, सावित्री, सुनीता, संतोष, शोभा, रामदुलारी, गीता, संगीता रन्नू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed