{"_id":"5b7aeab242c792465a6a49f1","slug":"51534782130-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते मे मवेशी बांधने पर चटकी लाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते मे मवेशी बांधने पर चटकी लाठी
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गांव के रास्ते में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के सुखनंदनपुर गांव की एक गली के बीच मवेशी बांधने के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायत एक पक्ष ने दूसरे से की जिस पर नाराज दूसरे पक्ष ने हमला बोलकर लाठियां चटका दीं। रामनेरश की पत्नी भगवती देवी ने बताया कि पड़ोसी रामकेश के परिजन गली में ही मवेशी बांधते हैं। सोमवार को अगल-बगल कीचड़ व जलभराव से रास्ता बंद था। जिस पर मवेशी बांधने का विरोध किया गया तो रामकेश के परिजनों ने उन पर हमला बोल दिया। रामनरेश की पुत्री नीता देवी व इंदी देवी को लाठी-डंडे से पीटा गया। दूसरे पक्ष ने रामनरेश के परिजनों पर ही हमला बोलकर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिसमें कई महिलाएं घायल हुईं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।