फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बालाजी मंदिर में कब्जा करने का था प्रयास

बालाजी मंदिर में कब्जा करने का था प्रयास

Sun, 26 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में कब्जा करने का था प्रयास
बालाजी मंदिर में कब्जा करने का था प्रयास
विज्ञापन


चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में साजिश के तहत कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसके तहत 24 अगस्त की रात मंदिर परिसर में घुसकर मूर्ती चुराने का प्रयास किया गया।
यह आरोप बालाजी मंदिर के पुजारी दीपक तिवारी ने रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए। पुजारी दीपक के साथ मौजूद मंदिर के व्यवस्थापक श्रीराम पंाडेय व महेश सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की देर रात्रि को मध्यप्रदेश के इंदौर के श्रीनाथ मंदिर के सचिव संजय नामजोशी, मंगेश भागवत, प्रभाकर आप्टे, मुकेश मारू, यशवंत व मिलिद आप्टे निजी वाहन से यहां आए थे। जिन्होंने बालाजी मंदिर का दरवाजा न खुलने पर छत पर चढ़कर पथराव कर जबरन घुसने की कोशिश की। मंदिर के पुजारी को धमकाकर मूर्ति चोरी करने का प्रयास किया था। उसी दौरान मंदिर में मौजूद कुछ अन्य भक्तों ने सभी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने खुद को महाराष्ट्र का होने का दावा किया था। जो गलत है। यह सब इंदौर के थे और पुलिस व मंदिर के पुजारियों को धोखा देने का प्रयास किया है। इसके पहले भी यह लोग मंदिर में कब्जा करने की कोशिश की। इस मामले में आरोपियों को कोतवाली से समझौता कराकर छोड़ दिया गया है लेकिन अभी भी इनसे मंदिर को खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed