{"_id":"5b7aeabb42c79246344b2238","slug":"161534782139-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर से टप्पेबाजों ने उड़ाया नोटों भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक परिसर से टप्पेबाजों ने उड़ाया नोटों भरा बैग
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने बैंक से उड़ाया नोटों भरा बैग
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के एचडीएफसी बैंक शाखा परिसर से रिटायर्डक र्मी के तीस हजार रुपये टप्पेबाजों ने उड़ा दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है और बैंक मैनेजर सीसीटीवी फु टेज दिखाने में आनाकानी कर रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के शोभासिंह का पुरवा निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर्डक र्मी बीरबल सिंह ने बताया कि घरेलू कार्य के लिए शहर के स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में अपने खाते से 35 हजार रुपये निकाले थे। अपने रिश्तेदार के खाते में पांच हजार रुपये भेजने के लिए इलाहाबाद रेाड़ स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा पहुंचे। बैग से पांच हजार रुपये निकालकर फार्म भरने लगे। इस दौरान शेष रकम से भरा बैग बगल में रखा। फार्म भरने के दौरान ही अज्ञात लोगों ने उसका बैग पार कर दिया। इसकी जानकारी होते ही वह मैनेजर के पास गए लेकिन उन्होंने जांच में कतई सहयोग नहीं किया।
इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा। वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बैंक आकर सीसीटीवी फुटेज देखा लेकिन पूरे फुटेज नहीं दिखाए गए। पुलिस समेत पीड़ित को भी लौटा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही है।