फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   आर्मी मैन के घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का माल

आर्मी मैन के घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का माल

Thu, 20 Jun 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
आर्मी मैन के घर का ताला तोड़ उड़ाया लाखों का माल
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई मार्ग पर स्थित फौजी के घर से चोरों ने करीब आठ लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। चोरों ने गृहस्वामी और दो किराएदारों के कमरों से माल पार किया। तीसरे किराएदार के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। आहट होने पर चोर भाग गए। बुधवार सुबह घर में रहने वालों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन

मूलरूप से देवकली गांव निवासी सेना के जवान शैलेन्द्र सिंह परिवार के साथ शहर के कसहाई रोड़ पर स्थित मकान में रहते हैं। इस समय उनकी डयूटी प्रयागराज में लगी है। उनका पूरा परिवार भी प्रयागराज में था। उनके मकान में किराएदार भूमिदत्त मिश्रा व कमलेश पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। दोनों किराएदारों के परिवार निमंत्रण में भाग लेने भूमिदत्त मिश्रा के पैतृक गांव लोहदा गए थे। मंगलवार देर रात को सूना घर पाकर चोर घर में घुस गए। फौजी और दोनों किराएदारों के कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामग्री पार कर दी। चोरों ने तीसरे किराएदार के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन आहट होने पर उन्हें भागना पड़ा। घर के एक कमरे का ताला टूटा कुंडी में फंसा मिला। बुधवार सुबह भूमिदत्त मिश्रा और कमलेश के परिजन घर आए तो ताला टूटा देखकर भौच्चके रह गए। उन्होंने फौजी को इसकी सूचना दी। कोतवाल अनिल सिंह फोर्स के साथ जांच करने पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की। आर्मी मैन व अन्य किराएदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद चोरो की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed