फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   राजनैतिक रंग पक ड़ने लगा हत्या का मामला

राजनैतिक रंग पक ड़ने लगा हत्या का मामला

Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
राजनैतिक रंग पक ड़ने लगा हत्या का मामला
राजनैतिक रंग पक ड़ने लगा हत्या का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जुड़वा बच्चों की अपहरण के बाद निर्मम हत्या मामला धीेरे धीरे राजनैतिक रंग भी पकड़ रहा है। आरेापियों में एक आरेापी पर बजरंग दल व भाजपा का कार्यकर्ता होने के आरोप के बाद सभी दल आरोप प्रत्यारोप में लगे हैं। भाजपा पूरी तरह इसे इंकार कर साबित करना चाहती है कि पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
सोमवार केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पीड़ित बृजेश रावत के घर जाकर सांत्वना दी। कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें नहीं थी। अब किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा। किसी राजनैतिक दल से इसका मतलब नहीं है लेकिन आरोपियों को जेल ही भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस की नाकामी है। इसकी पूरी रिपोर्ट भारत सरकार के गृहमंत्री को देकर दूसरे राज्य की टीम से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे मौके पर पुलिस से मिलकर साजिश न की जाए।
विज्ञापन

इसकेे पूर्व रविवार की देर रात मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोई अपहरण या ऐसी हत्या नहीं होती थी। कांग्रेस की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आरोपी भाजपा या बजरंग दल का है तो इसकी जांच कराएं और किसी अपराधी की पार्टी नहीं होती है। उसकी जगह सिर्फ जेल है। हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने व कांग्रेस की नाकामी बताने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में काम करेगी। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने परिजनों से गले मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हुए तीखे सवाल तो झांकने लगे बगलें
चित्रकूट। पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने आई केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और इसके पूर्व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब सांत्वना देकर जांच कराने की बात कर रहे थे तो परिजनों ने ही कहा कि भाजपा व बजरंग दल के ही लोग आरोपी हैं। इन्हें आपकी पार्टी के नाम पर संरक्षण मिलता है। तो कुछ देर के लिए सभी शांत हो गए। इसके बाद जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की बात कहकर मंत्रियों ने विदा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed