फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime,marpeet,chitrakoot

बरात में जमकर चले कुल्हाड़ी और फरसा

Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,chitrakoot
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के हिनौतामाफी गांव में एक घर में बरात के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष से लाठी, कुल्हाड़ी और फरसा चले, जिसमें 12 लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हिनौतामाफी गांव के मढलिकापुरवा में माताप्रसाद यादव की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भोजन की पत्तल आदि सामग्री फेंकने जा रही एक महिला को गांव के बच्चा यादव व कल्लू के साथ मौजूद कुछ लोगों ने जबरन पकड़ लिया और उसे सूनसान स्थान की ओर घसीटकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर वधू पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे तो मारपीट होने लगी। किसी तरह महिला बचकर भाग निकली, लेकिन दोनों पक्षों के और भी लोग वहां जमा हो गये। शादी का कार्यक्रम रुक गया और दोनों पक्ष के बीच कुल्हाड़ी, फरसा और लाठियां चलने लगीं। इसी बीच यूपी 112 और भरतकूप थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तो दोनों पक्ष के कई लोग भाग निकले।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने दोनों पक्ष के लहूलुहान अवस्था में मौजूद बाबूलाल, बुधराज, भोंदू यादव, हीरालाल, रामआसरे, अनिल व राममिलन के अलावा दूसरे पक्ष के बच्चा यादव, कल्लू, देवकुमार, मुन्ना व भइयालाल आदि को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस दौरान दूसरे पक्ष के बच्चा यादव ने बताया कि माताप्रसाद के परिजनों ने ही पहले गाली गलौज कर हमला किया था। किसी महिला को नहीं पकड़ा गया है। गौरतलब है कि इन दोनों परिवार के बीच हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद के चुनाव को लेकर भी विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि इस विवाद के पीछे यह कारण भी है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed