{"_id":"6007120b8ebc3e30b77789dc","slug":"crime-chitrakutt-news-knp606942224","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को चाकू मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को चाकू मारकर घायल किया
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में एक युवक ने घर के अंदर घुसकर किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवकली गांव निवासी अर्चना (17) पुत्री बुद्धिलाल सोमवार की शाम घर में अकेली थी। उसी समय एक युवक घर में घुस आया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
बाद में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के पिता बुद्धिलाल ने बताया चाकू मारने वाला युवक रिश्तेदार है। उधर, रैपुरा थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।