फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

रुपये नहीं दिया तो प्रधान को पीटा

Wed, 13 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
चित्रकूट। मनरेगा से सड़क निर्माण करा रहे ग्राम प्रधान से गांव के कुछ युवकों ने पांच हजार रुपये मांगे। प्रधान ने रुपये देने से मना किया तो युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रधान को ग्रामीणों ने बचाया। आरोपियों ने तीन दिन में रुपये न मिलने पर मारने की धमकी दी है। विवाद के बाद सड़क निर्माण बंद हो गया। प्रधान ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा दिलाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना मऊ के ग्राम भिटारी के मजरा तिलिहा के प्रधान राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि कुछ अराजकतत्व सड़क निर्माण में बाधक बने हैं। दो दिन पूर्व मजरे के दो युवक मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में मोटी कमाई करने का आरोप लगाते हुए पांच हजार रुपये मांगे थे। इन्कार पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर लात-घूसों से पीटा है। काम कर रहे मजदूरों ने हमलावरों से बचाया। तीन दिन में रुपये न देने पर मारने की धमकी दी है। जानकारी थाना मऊ में दी है। हमलावर पर कार्रवाई न होने से लगातार धमकी मिल रही है। उन्होंने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed