फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

दो पक्षों के बीच मारपीट, बम से उड़ाने की धमकी

Sat, 14 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
पहाड़ी(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के तौरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आ गई। यूपी 112 की टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पीटने वालों ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

तौरा निवासी राममोहन पुत्र संतोष ने बताया कि उसने कुछ दिनों पूर्व गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर इलाज करने वाले कुछ लोगों की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ कार्यालय से कार्रवाई की गई थी। इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपियोें ने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुवार की शाम को उसके घर के सामने गाली गलौज किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के बीच विवाद को शांत कराकर चली गई। शुक्रवार को पीड़ित ने बताया कि आरोपियाें ने धमकी दी है कि यदि पुलिस थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसे और उसके परिजनों को बम से उड़ा देंगे। इस मामले में थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से मारपीट की जानकारी मिली है। फिलहाल समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed