फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona vaccine

चित्रकूट: बूथ स्तर पर पहुंचाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन

Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine
चित्रकूट में जगदगुरु रामभद्राचार्य से प्रसाद ग्रहण करते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वि? - फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे बृहस्पतिवार को डाकबंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग से भी वार्ता कर तैयारियां की जा रही हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को, फिर पुलिस, सुरक्षा बल व सेना के जवानों को वैक्सीन दी जाएगी। यूपी और एमपी सरकार मिलकर कोरोना से मुकाबला करेगी।
विज्ञापन

चौबे ने बताया कि देश में तीन वैक्सीनों का ट्रायल आखिरी चरण में है। 30 करोड़ को वैक्सीन की डोज देने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को व दो करोड़ कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद बूथ स्तर पर निश्चित संख्या पर वैक्सीन दी जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए चुनाव आयोग से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

बताया कि नीति आयोग व जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में काम होगा। पहले भी देश में पोलियो जैसी महामारी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें सफलता भी मिली है। बताया कि सभी को स्वास्थ्य का लाभ मिले, इसके लिए देश में एक लाख 50 हजार स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। एक लाख डाक्टरों की भर्ती का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चित्रकूट को स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनाया जा सकता है। इससे आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा। बताया कि जिले के खोह गांव के पास बने दो सौ बेड के जच्चा-बच्चा अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएंगी। उन्होंने डीएम शेषमणि पांडेय को इसके निर्देश भी दिए।
बताया कि बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के सिमौनी धाम में उन्होंने जमीन देखी है। वहां पर एक बड़ा अस्पताल खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीएम शेषमणि पांडेय, एसडीएम रामप्रकाश, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल मौजूद थे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले चौबे
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बृहस्पतिवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि का निरीक्षण कर दिव्यांग छात्र-छात्राओं से मिले। फिर भगवान कामतानाथ व हनुमानधारा समेत अन्य तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री ने भरत रत्न से विभूषित नानाजी देश मुख के सियाराम कुटी पर जाकर श्रद्धांजलि दी। आरोग्य धाम समेत अन्य विकास कार्य व जानकीकुंड अस्पताल भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed