{"_id":"5ec412d38ebc3e904c798e18","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5609893110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में कोरोना संक्रमित की मौत से हड़कंप-मुंबई में एक फिल्म निर्माता, निर्देशक के बंगले था सिक्योरिटी गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में कोरोना संक्रमित की मौत से हड़कंप-मुंबई में एक फिल्म निर्माता, निर्देशक के बंगले था सिक्योरिटी गार्ड
विज्ञापन
फोटो- 5- मानिकपुर के सरैंया गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्?
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया (चित्रकूट)। मुंबई में फिल्म निर्माता व निर्देशक के बंगले के सिक्योरिटी गार्ड मानिकपुर क्षेत्र के सरैया गांव निवासी प्रवासी युवक की रविवार को मौत हो गई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे जिले में हड़कंप मचा है।
जिले में कोरेाना से मौत की यह पहली घटना है। इसके अलावा जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। मंगलवार की सुबह युवक की रिपोर्ट के आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग करा दी गई है। ग्रामीणों को गांव में रहने की हिदायत दी गई है।
डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सुबह गांव पहुंचकर जायजा लिया। प्रशासन ने पांच सौ घरों की सीमाएं, गलियां सील कर बैरिकेटिंग लगवा दी है। सीएमओ ने बताया कि
विज्ञापन
मृतक के परिवार के तीन लोगों के सैंपल लेकर शिवरामपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
संपर्क वाले अन्य लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने माइक से गांव में एनाउंस कराया है कि सभी लॉकडॉउन का पालन करें। मोबाइल नंबरों की सूची गांव में चस्पा कराई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर फोन कर ग्रामीण अपनी समस्या बता सके।
सरैंया (चित्रकूट)। परिजनों के अनुसार युवक एक माह से बीमार था। वह मुंबई के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। वहां तबियत ज्यादा खराब होने पर वह रविवार को शंकरगढ़ निवासी जीजा के साथ किराए की गाड़ी करके घर आया था। इसी दिन शाम को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक शिवरामपुर व जिला अस्पताल में इलाज कराने भी गया था।