{"_id":"5ec2cde88ebc3e902e76b3e0","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5608369153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में एक ही दिन में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों को बांदा मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं परिजनों को शिवरामपुर सेंटर में क्वारंटीन किया है। वहीं जिला प्रशासन ने तीन हॉटस्पॉट और घोषित किए हैं।
रविवार देर रात आई रिपोर्ट में राजापुर थानाक्षेत्र के बरद्वारा गांव में दो सगे भाईयों समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। इस गांव में पहले भी दो संक्रमित निकल चुके हैं। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बैहार में एक तथा पहाड़ी थानाक्षेत्र के गढ़ीघाट में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जिला अस्पताल के दो संविदा कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें एक भरतपुरी में व दूसरा बल्दाऊगंज के बेलउहन पुरवा में रहता है।
जिला अस्पताल के दो कर्मचारी पूर्व में भी संक्रमित निकल चुके हैं। दूसरी ओर प्रशासन ने नए पॉजिटिव केस आने के बाद गढ़ीघाट, बैहार व बल्दाऊगंज को हॉटस्पॉट घोषित किया है। वहीं पूर्व में संक्रमित मिलने पर सदर रोड, फुलीगंजी, पतोड़ा, बरद्वारा व लूक गांव हॉटस्पॉट घोषित है। इस तरह जिले में आठ क्षेत्र हॉटस्पॉट हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सातों संक्रमितों के परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें जांच को भेजा गया है। इन सात को मिलाकर अब तक जिले में कुल 15 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे बांदा मेडिकल कालेज से शिवरामपुर शेल्टर होम में रखा गया है। वहीं 14 का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट आने के बाद डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, एसडीएम एके पांडेय ने नए हॉस्पॉट चयनित क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया। एनाउंस कराकर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किसी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए।
चित्रकूट। रविवार को राजस्थान के भीलवाड़ा से ट्रेन में आए सगवारा गांव के एक युवक को सोमवार सुबह बुखार आ गया। इस पर युवक खुद ही शिवरामपुर शेल्टर होम जाकर भर्ती हो गया। युवक ने बताया कि रविवार को भी ट्रेन से उतरने पर उसने बुखार की शिकायत की थी लेकिन वहां जांच कर गांव जाने को कहा गया था।