फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Copy - Emerald tigress gives birth to three cubs, tigress missing

Chitrakoot News: Copy - पन्ना वाली बाघिन ने जन्में तीन शावक, बाघिन लापता

Sat, 29 Jun 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Copy - Emerald tigress gives birth to three cubs, tigress missing
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सरभंगा के जंगल से शुक्रवार की रात पन्ना वाली बाघिन (213-22) ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बाघिन की आईडी कॉलर टूटकर गिरने से अधिकारियों को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उसके पद चिह्नों से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मजबउठी पहाड़ में 25 जून की रात पन्ना वाली बाघिन ने आठ साल से इसी वन क्षेत्र में देखी जा रही है। उसने शावकों को जन्म दिया है। बाघिन और उसके तीनों शावक स्वस्थ और सुरक्षित हैं हालॉकि बाघिन के गले में लगे जिस पट्टे से उसकी चहलकदमी पर नजर रखी जा रही थी, वह कॉलर आइडी टूटकर गिर गई है। बाघिन की लोकेशन नहीं मिलने पर जंगल में बड़ा सर्च अभियान चलाया जा रहा है
विज्ञापन

तीन साल पहले बदला था पट्टा
मझगवां के रेंजर पंकज दुबे ने बताया कि पन्ना की बाघिन की कॉलर आइडी 2021 में बदली गई थी। कॉलर आइडी पुरानी होकर घिस गई थी। अभी 10 दिन पूर्व वन विभाग ने भोपाल को इस आशय का प्रस्ताव भेजा था कि बाघिन का कालर पुराना हो चुका है जिसे बदलने की जरूरत है। कॉलर आइडी सही से काम नहीं कर रही थी। उसकी रेंज कम बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed