फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   copy checking complete at time

समय से मूल्यांकन पूरा

Mon, 13 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Mon, 13 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
copy checking complete at time
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन निर्धारित अवधि में पूरा हो गया। यह जानकारी उप नियंत्रक और चित्रकूट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि रिकार्ड समय में मूल्यांकन कार्य कराने के लिए बोर्ड सचिव अमरनाथ वर्मा ने परीक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन



उन्हाेंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में चित्रकूट इंटर कालेज पहला मूल्यांकन केंद्र है, जहां निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा हो गया है। इस साल यहां हाईस्कूल की 88262 और इंटरमीडिएट की 69762 कापियां जंचने को आई थीं। हाईस्कूल में 16 टोली बनाकर 235 परीक्षक लगाए गए थे। इंटरमीडिएट में 26 टोली बनाकर 206 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। बताया कि प्राप्तांक अवार्ड ब्लैंक बोर्ड कार्यालय को दो दिन में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने सभी डिप्टी हेड और सहायक परीक्षकों, कर्मचारियों को समय से मूल्यांकन करने पर धन्यवाद दिया। मूल्यांकन बहिष्कार के बाद भी समय से कापियां जांचने पर डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य ने भी सभी शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed