फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Coordination between the Bar and the Bench is essential: Sunil Kumar

बार-बेंच में समन्वय जरूरी : सुनील कुमार

Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 26 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Coordination between the Bar and the Bench is essential: Sunil Kumar
फोटो 26 सीकेटीपी 27 स्वागत समारोह में मंचासीन जिला जज व अन्य अति​थि। संवाद
चित्रकूट। नवागत जिला जज सुनील कुमार पंचम ने स्वागत समारोह में बार-बेंच समन्वय को सबसे जरूरी बताया। कहा, आपसी सहयोग से ही जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन

वे सोमवार को न्यायालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर चित्रकूट में जिला जज के पद पर सुनील कुमार पंचम की तैनाती हुई है। कार्यभार संभालने के बाद अधिवक्ता संघ चित्रकूट ने उनका स्वागत समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

बार सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला जज और समस्त न्यायिक अधिकारियों का अभिनंदन किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि बार और बेंच न्याय के दो पहिये हैं। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और बेहतर तालमेल से ही न्यायिक व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed