फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cook further behind in the race pitcher teachers

मटका दौड़ में शिक्षिकाएं पीछे रसोइयां आगे

Sat, 11 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 11 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cook further behind in the race pitcher teachers
मटका दौड़ में विजेताओं को पुरस्कार देते प्रेक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव में अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शहर के खेल स्टेडियम में किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। पूरी दौड़ में कई शिक्षिकाओं ने भी भागीदारी की।

मटका प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भगनपुर की रसोइया सुबिहिती प्रथम, सेमरिया जगन्नाथवासी की रसोइया सोहनिया देवी द्वितीय व रामपुर की सहायक अध्यापिका श्रद्धा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। मटका साज-सज्जा में संध्या देवी प्रथम, अमरावती द्वितीय व शिखा चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुआ। विधानसभा चित्रकूट के प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से मतदाताओं में जागरूकता आती है। मानिकपुर विधानसभा के प्रेक्षक वसारत सलीम ने कहा कि लोकतंत्र के महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर एसडीएम कर्वी नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी लालचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed