{"_id":"6847287ac63040a5900865ab","slug":"contractor-hit-by-vehicle-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116759-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ठेकेदार को वाहन ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ठेकेदार को वाहन ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
श्याम द्विवेदी
- फोटो : परिजन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मऊ कस्बे में तहसील गेट के सामने सोमवार की सुबह टहलने निकले ठेकेदार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।
सिकरो निवासी पंकज द्विवेदी ने बताया कि पिता श्याम द्विवेदी (75) सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनको कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया है। पिता को लेकर सीएचसी गए। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे पत्नी विद्या देवी, पुत्र पंकज, नीरज, तोयज और दो बेटियां कविता और सविता बेहाल हो गईं।
बताया कि वह लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।