Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Contracted buses missing from route, villagers wandering

Chitrakoot News: रूट से नदारद अनुबंधित बसें, भटक रहे ग्रामीण

Fri, 13 Oct 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 13 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Contracted buses missing from route, villagers wandering
चित्रकूट। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसें न चलने से डग्गामार वाहनों की चांदी है। ठसाठस यात्रियों से भरी प्राइवेट बसों से चलने के लिए यहां के निवासी मजबूर हैं। परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट बसें चलाने के लिए 12 बसें अनुबंधित भी कर ली हैं लेकिन यह ग्रामीण मार्गों में नहीं चल रही हैं। इससे कई गांव रोडवेज की बसों से यात्रा नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अनुबंधित प्राइवेट बसें चलाने के लिए एक साल से शासन की तरफ से प्रक्रिया चल रही है। जिले के सभी जनप्रतिनिधि चुनाव के समय ग्रामीण मार्गों में बसें चलाने का दावा करते हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बसें नहीं चल रही हैं। ग्रामीणों को डग्गामार बसों का ही सहारा लेना पड़ता है। अनुबंधित की गई प्राइवेट बसें प्रयागराज के लिए जाती है। जिसमें छह बसें झांसी-मिर्जापुर मार्ग से होते हुए बाया मऊ प्रयागराज जाती है, जबकि छह बसें कर्वी-राजापुर होते हुए प्रयागराज के लिए जाती हैं। इस तरह से इन बसों का आवागमन मुख्य मार्ग से ही होता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र अछूते हैं।
विज्ञापन

बड़ी मडैय़न के राकेश सिंह, कमलेश द्विवेदी, सुनील पटेल ने बताया कि बसें न चलने के कारण डग्गामार वाहन से चलने को मजबूर हैं। जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो गई हंै। आने-जाने के लिए दो से तीन घंटे तक वाहन का इंतजार करना पड़ता है। पहाड़ी क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के अमर यादव ने बताया कि रोडबेज बसें नहीं चलती। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट। शहर से देवांगना मार्ग से होते हुए बड़ी मडैय़न मार्ग, पहाड़ी से अरछा बरेठी होते हुए सुरसेन मार्ग, राजापुर से बोड़ी पोखरी, लालता रोड़ से राजापुर मार्ग, मानिकपुर से डभौरा मार्ग, मानिकपुर से मारकुंडी मार्ग प्रमुख रूप से है। जहां पर प्राइवेट बसें नहीं चल रही है।


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिन ग्रामीण रूटों में रोडवेज बसें नहीं चल रही हंै। उस रूट पर प्राइवेट अनुबंधित बसें चलाई जाएगी। जिसके लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। बहुत जल्द इन मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed