{"_id":"5c507cf6bdec2256b807f25d","slug":"construction-of-a-runway-to-promote-tourism-rn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई पट्टी का निर्माण: आरएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई पट्टी का निर्माण: आरएन
Tue, 29 Jan 2019 09:49 PM IST
gaurav gaurav
चित्रकूट
चित्रकूट
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Nevada triangle plane crash
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई पट्टी के संचालन व विस्तारीकरण के लिए मंगलवार को केंद्रीय नगर विमानन मंत्रालय के सचिव आरएन चौबे ने सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवांगना परिसर में हवाई पट्टी का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम हवाई जहाज के संचालन के बाद और जनपदों व मध्य प्रदेश से भी जोड़कर संचालन किया जाएगा।
समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों को कार्य कराया जाना है वह शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त कार्य समयबद्ध तरीके से कराएं। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर से कहा कि भारत सरकार द्वारा निर्माण कराकर प्रदेश सरकार को हैंडओवर करती है।
प्रदेश सरकार की तरफ से कार्य होना है उसे तेजी के साथ कराएं ताकि यह 15 जुलाई के पहले पूर्ण हो सके। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फायर सर्विस के लिये जो पद भरे जाने हैं उसकी व्यवस्था करा ली जाय।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत व लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कार्य 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाय और सुरक्षा की दृष्टि से हवाई पट्टी के मुख्य गेट से एक किलोमीटर तक प्रकाश व्यवस्था अवश्य करा दिया जाय। समीक्षा के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय कार्य पालक निदेशक भारतीय विमानन पत्तन प्राधिकरण एमएनएन राव, कार्य पालक निदेशक अभियांत्रिक (एनआर) राकेश कालरा, महाप्रबंधक अभियांत्रिकी भारत सरकार एचएस बल्हारा, नोडल अधिकारी क्षेत्रीय संपर्क सेवा उड़ान (आरसीएस) उप्र मोतीराय, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के निदेशक डा. बीके जैन, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, उप जिलाधिकारी इन्दुप्रकाश, मानिकपुर एसडीएम प्रवीण कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत हरिबरन, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरबिन्द कुमार आदि भी मौजूद रहे।