{"_id":"68e0150e2eb18eda1405ceea","slug":"conspiracy-to-implicate-in-a-false-case-allegation-of-giving-threat-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121575-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: झूठे मामले में फंसाए जाने की साजिश, धमकी दिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: झूठे मामले में फंसाए जाने की साजिश, धमकी दिलाने का आरोप
Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर बम से हमले के मामले में शुक्रवार की शाम को नया मोड़ आ गया। नामजद आरोपियों में एक ने एसपी व कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष उसे कई बार फोन पर धमकी दिलाने के अलावा हमला भी करा चुके हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही निवासी संजय सिंह राणा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अशोक कुमार गुप्ता द्वारा किए गए अवैध निर्माण व अन्य गैर कानूनी कार्य की जानकारी सोशल मीडिया में डालने पर झूठे मामले में फंसाया जाने के लिए साजिश रची जा रही है। 29 दिसंबर को मोबाइल से गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दिलाई।
जिस पर मोबाइल से गाली गलौज किया गया वह नांदिन कुर्मियान गांव निवासी एक युवक का है। इसके पहले भी वह उसके ऊपर हमला करवा चुके हैं। अब फर्जी शिकायत की जा रही हैं। इस मामले में सभी नामजद लोगों के नाम बदले की भावना से शामिल किए गए हैं। इसमें जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। इस मामले में जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उन पर खुद हमला करने वाले अब अपनी बचत का रास्ता ढूंढ रहे हैं।