फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Conspiracy to discredit Delhi organically farmers

दिल्ली बवाल किसानों को बदनाम करने की साजिश

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to discredit Delhi organically farmers
चित्रकूट। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के दौरान हुए बवाल को लेकर भाकियू नेताओं ने कहा कि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की साजिश है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी को बर्दाश्त नहीं होगा, लेकिन यह हरकत किसी के उकसाने पर अराजकतत्वों ने की है। योजनाबद्ध तरीके से आंदोलनकारी किसानों पर बवाल का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कहा कि संगठन के उच्च अधिकारियों की बैठक चल रही है, जो निर्देश मिलेगा वैसा ही किया जाएगा। नए कृषि कानून वापस होने तक किसान आंदोलनरत रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुआ बवाल किसानों ने नही किया है। प्रदर्शन की अनुमति देने के बाद बैरिकेडिंग लगाना गलत है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ने कहा कि अराजकतत्व देश का माहौल बिगाड़ने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करते हैं। ऐसी घटना की हम निंदा करते हैं। किसान देश के लिए अपने बेटों की जान न्योछावर कर सकता है, लेकिन देश का अपमान नही कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण था, निर्धारित रूट से ट्रैक्टर परेड निकली थी। कुछ अराजकतत्वों ने इसमें शामिल होकर रूट से हटकर दंगा किया। अब तक जो फोटो व वीडियो सामने आए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि किसानों का आंदोलन तोड़ने के लिए व्यूहरचना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed